कांग्रेस में अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत तेज

News Hindi Samachar

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के 30 विधायकों ने सीधे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बदलने की मांग की है। आपको बता दें कि विधायकों ने साफ शब्दों में कहा है कि हमें अमरिंदर सिंह पर भरोसा नहीं है।
नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से पार्टी के भीतर घमासान तेज हो गया है। पहले सिद्धू बनाम अमरिंदर विवाद के दौरान सिद्धू की जीत हुई थी और उन्हें प्रदेश पार्टी प्रमुख पर बैठा दिया गया था।
कांग्रेस नेता तृप्घ्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री साहब कांग्रेस को मार देना चाहते हैं। मैं यह फील भी करता हूं, मेरी राय है कि मुख्यमंत्री को बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर उन्होंने कहा कि आलाकमान तय करेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस नेताओं ने अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि कैबिनेट तृप्घ्त राजिंदर सिंह बाजवा के सरकारी आवास पर नेताओं की बैठक हुई है। लेकिन इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू शामिल नहीं हुए। हालांकि सभी विधायक सिद्धू खेमे के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड द्वारा युवा संवाद का एक अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम गुरू राम राय कॉलेज पटेलनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल (मंत्री उत्तराखंड सरकार)विशिष्ट अतिथि नेहा जोशी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो), मुख्य वक्ता कुंदन लटवाल (प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो) कार्यक्रम् अध्यक्ष विनोद चमोली विधायक कार्यक्रम् संयोजक सिद्धार्थ […]
भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

You May Like