कांवड़ लेने जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

News Hindi Samachar

रुद्रपुर: हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे बाइक सवार एक युवक की कुंडा थाना स्थित टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दौरान उधर हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सुबह ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक बादल तीन भाई पंकज व कन्हैया थे। बताया जा रहा है कि बादल अविवाहित है और ठेली लगाकर घर का भरण-पोषण करता था। उधर कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया है।

रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी निवासी बादल (22) पुत्र राजू अपने भाई पंकज और दोस्त शिवम पुत्र दलीप दास व परवेश कोहली पुत्र बृजलाल के साथ रात लगभग 12 बजे रुद्रपुर से हरिद्वार गंगाजल लेने दो बाइक से निकले थे। इसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास रात लगभग 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बादल को अपनी चपेट में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड

देहरादून: सावन के पहले सोमवार पर जहां राज्य के मंदिरों में आस्था का सरूर लोगों के सर चढ़ बोल रहा है। वहीं ऐसेे में राज्य की राजधानी देहरादून से बेहद शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। यहा मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी द्वारा छेड़छाड़ कर दी […]
किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड

You May Like