हरिद्वार। हरिद्वार में कांवड़ियों की रोकथाम को लेकर पुलिस की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हरिद्वार पुलिस को इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल मिल गया है। इसमें 10 कंपनी पीएसी की हैं, वहीं 900 पुलिसकर्मी भी अतिरिक्त दिए गए हैं। इसमें 8 डिप्टी एसपी, 16 इंस्पेक्टर, 104 दरोगा, 518 कॉन्सटेबल, समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सीसीटीवी से भी कांवड़ियों पर नजर रखी जाएगी। सीमा पर क्वारंटाइन सेंटर भी बनाए जाएंगे।
कांवड़ मेले की अवधि के दौरान हरिद्वार और यूपी पुलिस मिलकर संयुक्त चेकिंग करेगी। 6 चैकी संयुक्त बनाई जाएगी। इनमें चिड़ियापुर बैरियर, काली नदी, मंडावर, गोकलपुर, पुरकाजी, नारसन हैं। जहां लगातार चेकिंग की जाएगी। आपसी समन्वय के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। वहीं सभी के मोबाइल नंबर एक दूसरे जनपदों को भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विभिन्न संचालित योजनाओं को आम-जनमानस लाभान्वित करने के निर्देश : सतपाल महाराज
Wed Jul 21 , 2021
रुद्रप्रयाग । जनपद प्रभारी/पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, जलागम, प्रबन्धन, बाढ़ नियन्त्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाये मंत्री श्री सतपाल महाराज ने जी.एम.वी.एन. तिलवाडा में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि विकास योजनाओं के कार्यो को निर्धारित मानक […]


