कावड़ मेले के लिए हुई ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था के होंगे कड़े इंतजाम

हरिद्वार: कावड़ मेला 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने के लिए शासन और प्रशासन से अपनी कमर कस ली है। पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल मेले के परिसर में तैनात रहेंगे। एडीजी कानून एवं अपराध की ब्रीफिंग के बाद फोर्स मेला ड्यूटी पर रवाना हो गया। मेले की निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग भी किया जाएगा। मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा गया है। शनिवार को एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में कांवड़ मेले में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों (पुलिस बल) को ब्रीफ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्पेन के प्रधानमंत्री की यात्रा के बीच यूक्रेन में रूस के हमलों में तीन नागरिकों की मौत

कीव:  यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में रूस की गोलाबारी में कम से कम तीन और नागरिकों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई के लिए अपने […]
स्पेन के प्रधानमंत्री की यात्रा के बीच यूक्रेन में रूस के हमलों में तीन नागरिकों की मौत

You May Like