कृषि मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून: कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दो दिवसीय लखनऊ के दौरे के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऑर्गेनिक चाय कीट एवं सगंध कीट उपहार स्वरूप भेंट किया। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री के बीच उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) के उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। जिसमे निगम की समस्त परिसम्पत्तियां जो राज्य के विभाजन के समय उत्तर प्रदेश राज्य में थी वह सभी परिसम्पत्तियां उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम को प्राप्त हुई। निगम के अधिसंख्य कर्मचारी उत्तराखण्ड में रह गये। उत्पादन क्षेत्र उत्तराखण्ड में रहा परन्तु मुख्य बाजार जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में फैला हुआ था वह समाप्त हो गया। जिससे टीडीसी की आर्थिक स्थिति प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई।

टीडीसी के पास वर्तमान में गेंहूं बीज का विस्तृत उत्पादन क्षेत्र है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में गेंहूँ बीज की आवश्यकता लगभग एक से दो लाख की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम एवं उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम के मध्य एमओयू किये जाने पर दोनों निगमों को परस्पर लाभ होगा।

वहीं उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम तथा उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के लगभग 637 लाख की धनराशि से सम्बन्धित बिन्दुओं के लेखो के शुद्धिकरण के लिए उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम के अनुरोध के क्रम में दोनो निगमों के मध्य बैठक के संबंध में भी चर्चा की गई।

मुलाक़ात के दौरान भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार एवं भाजपा नेता कैलाश पंत भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुनियाभर के गणमान्य लोगों ने दी ब्रिटेन की महारानी को अंतिम विदाई

लंदन: ब्रिटेन में सात दशक तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दुनियाभर के गणमान्य लोगों ने बेहद सम्मान और भव्यता के साथ अंतिम विदाई दी। महारानी एलिजाबेथ को किंग जॉर्ज पंचम मेमोरियल चैपल में उनके पति प्रिंस फिलिप के नजदीक दफनाया गया। अंतिम संस्कार के साथ ही महारानी […]
दुनियाभर के गणमान्य लोगों ने दी ब्रिटेन की महारानी को अंतिम विदाई

You May Like