केंद्रीय मंत्री को धमकी मिलने के बाद उनके घर और दफ्तर की बढ़ाई सुरक्षा

News Hindi Samachar

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। आज सुबह 11:30 बजे नागपुर के खामला चौक स्थित नितिन गडकरी के ऑफिस में उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाला फोन आया। किसी अज्ञात शख्स ने दो बार फोन कॉल किया. पहली कॉल 11:30 बजे आई, इसके 10 मिनट बाद 11:40 बजे दूसरी कॉल रिसीव हुई। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की ओर से पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई. नागपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। नितिन गडकरी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नितिन गडकरी के संसदीय कार्यालय से उनके आवास की दूरी सिर्फ 1 किमी है।

नागपुर पुलिस के मुताबिक केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके दाऊद के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस नंबर से कॉल की गई उसे ट्रेस कर लिया है। कर्नाटक के किसी इलाके से यह थ्रेट कॉल की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। नितिन गडकरी नागपुर कार्यालय के आस-पास होने वाली हर एक मूवमेंट पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इसरो ने हटाई वेबसाइट से जोशीमठ की तस्वीरें

देहरादून: जोशीमठ भू- धंसाव को लेकर उत्तराखंड के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) से अनुरोध किया था कि जोशीमठ के धंसने के संबंध में इसरो की तस्वीरें वायरल होने से लोगो के बीच की दहशत स्थिति बन गयी है। तस्वीरों के संबंध में इसरो या […]
इसरो ने हटाई वेबसाइट से जोशीमठ की तस्वीरें

You May Like