कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निशाने पर एक बार फिर आए ब्यूरोक्रेट

News Hindi Samachar
देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का ब्यूरोक्रेटस को लेकर बड़ा बयान आया है। जिसमें उन्होंने ब्यूरोक्रेटस को निशाने पर लिया है। सतपाल महाराज ने कहा है कि कल कैबिनेट की बैठक में अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा उठाएंगे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के मर्ज क मामले में महाराज ने ये बयान दिया है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के मर्ज क मामले में महाराज ने ब्यूरोक्रेटस को निशाने पर लिया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ग्राम पंचायत स्तर पर दो विभागों के अधिकारियों को मर्ज किए जाने से नाराज हैं। उनकी नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मर्ज के फैसले को निरस्त कर दिया था। सीएम धामी के फैसले को निरस्त करने के बाद भी नाराजगी जारी है। कल होने वाली कैबिनेट बैठक में बिना मंत्रियों की अनुमति के फैसले लिए जाने पर सवाल उठाएं जाएंगे। इसके साथ ही महाराज ने एक बार फिर एसीआर का मुद्दा उठाया है। सतपाल महाराज ने मंत्रियों को एसीआर लिखने का अधिकार मिलने का मुद्दा उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं सरकारी नौकरी में आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने का विधेयक पास करने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मंगलवार को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से छह सप्ताह में जबाव देने को कहा है। यह भी कहा […]
महिलाओं सरकारी नौकरी में आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

You May Like