कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात

News Hindi Samachar

पौडी: चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखण्ड पोखड़ा को राज्य योजना के अंतर्गत 261.88, लाख की धनराशि की जूनीसेर-बांसई मोटर मार्ग के डामरीकरण और सतपुली में 199.47 लाख की धनराशि से बने होम स्टे, फिशरीज सेंटर और विकासखण्ड एकेश्वर के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों मासौ मुसेटा, पबोली, सासौं, पुसोली, मुड़ियाप, डियूल्ड, अंसारी थापला, बग्याली, कुलासू, ईडा, रणस्वा, पांथर, बडेथ और इसौटी के ग्राम प्रधानों को कुल 70 लाख की लागत के कंप्यूटर का वितरण किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 1 वर्ष के अंतराल में क्षेत्र में 78 करोड़ 90 लाख की लागत से 67 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़ सुरक्षा और अन्य कार्यों हेतु 19 करोड़ 81 लाख रुपए से भी अधिक की स्वीकृति दी गई। विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में 58 पंचायत घरों की स्वीकृति दी गई। पर्यटन विभाग के अन्तर्गत पर्यटन आवास गृहों हेतु 10 करोड़ 47 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई।
उन्होने बताया कि पम्पिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए 01 अरब 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 674 महिला स्वयं सहायता समूहों को 66 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। क्षेत्र के विकास के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं अन्य कई प्रकार की पर कार्य चल रहा है।

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 स्यूंसी-बीरोंखाल के बीच निर्माणाधीन कार्यों, कुण्जखाल में बरसुण्ड पम्पिंग पेयजल योजना की प्रगति की जानकारी लेने के साथ-साथ सतपुली नगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला शॉपिग कॉम्पलैक्स एवं कार पार्किग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोटा महादेव मंदिर में आयोजित महोत्सव के समापन समारोह में भी प्रतिभाग किया।

लोकार्पण के साथ-साथ कोटा महादेव महोत्सव के समापन के दौरान प्रेम सिंह रावत, पुष्कर जोशी, विवेक सजवाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल, मुकेश पोखरियाल, ध्यान पाल गुसाईं, प्रेम सिंह नेगी, यशपाल गोरला, बलवंत सिंह, दर्शन सिंह रिगोड़ा, राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र ढौडियाल और यशवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिवसीय श्रीनगर दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

श्रीनगर: कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के तीन दिवसीय भ्रमण हैं। इस दौरान वह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके अलावा वह क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान […]
तीन दिवसीय श्रीनगर दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

You May Like