कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आरटीओ आफिस तीन दिन के लिए बंद

News Hindi Samachar

देहरादून। देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। देहरादून के आरटीओ ऑफिस में भी एक कर्मी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मचा है। आनन-फानन में आरटीओ कार्यालय को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी कर्मचारियों के कोविड टेस्ट कराए जा रहे हैं।

प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। देहरादून से सबसे अधिक कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। देहरादून के आरटीओ ार्यालय में भी शुक्रवार को एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आरटीओ कार्यालय को फिलहाल तीन के लिए बंद किया गया है। सभी कर्मचारियों के कोविड टेस्ट कराए जा रहे हैं।गुरुवार को प्रदेश में 630 नए कोरोना मरीज सामने आए थे। 4 जून, 2021 के बाद 6 जनवरी को सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1425 हो गई है। जबकि, 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना में मरने वालों की संख्या 7,423 पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को दी बड़ी सौगातेंः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधमसिंह नगर में सरकार के 05 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में लगभग 74 करोड़ 32 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 41 करोड़ 45 […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को दी बड़ी सौगातेंः सीएम

You May Like