क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल रहे गुलजार

News Hindi Samachar

देहरादून। क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं।
पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, जिससे शहर के चैक चैराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान रहे।
क्रिसमस पर शहर के लंढौर रोड, मलिंगार चैक, लाइब्रेरी, भगत सिंह चैक सहित कई चैक चैराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि चैक चैराहों पर पुलिस जवान तैनात रहे लेकिन वाहनों की अधिक संख्या और पुलिस फोर्स की कमी से व्यवस्था चरमरा गई।
उधर क्रिसमस पर जोशीमठ से लेकर औली तक पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। औली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।  सोमवार को औली में चियर लिफ्ट का मजा लेने के लिए पर्यटकों की लाइन लगी रही। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते औली में सभी होटल और होम स्टे फुल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ

हरिद्वार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। वह यहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे। बता दें कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का […]
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ

You May Like