खटीमा में छठ पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सायं को खटीमा पहुंचकर संजय पार्क तथा 22 पुल खिलड़िया में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि छठ मईया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता,स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर और छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने झंकैया में आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को छठ पूजा पर बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पर्व सूर्य की आराधना प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों की आराधना हैं। उन्होंने कहा कि लोक […]
मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को छठ पूजा पर बधाई व शुभकामनाएं

You May Like