गुरुवार को राज्य में अधिकतर इलाकों में खिली धूप

News Hindi Samachar

देहरादून:  प्रदेश के सभी इलाकों में गुरुवार को मौसम साफ बना हुआ है। यहां सुबह से ही अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही  उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई थी।

गुरुवार को सीमा सड़क संगठन ने चमोली में चीन सीमा क्षेत्र में नीती और माणा हाईवे पर जमीं बर्फ को हटाना शुरू कर दिया। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे बर्फ जमी हुई है, जबकि जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से आगे हाईवे अवरुद्ध रहा।

सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही को सुचारु करने के लिए बीआरओ की ओर से दोनों हाईवे पर जमीं बर्फ को जेसीबी मशीन से हटाया जाने का काम जारी रहा।

बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि दोनों हाईवे पर भारी मात्रा में बर्फ जमीं हुई है। बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही बर्फ हटाकर हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देहरादून:  नैनीताल हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान को गुरुवार को सूबे की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। नैनीताल हाईकोर्ट के […]
नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

You May Like