गृह मंत्रालय ही सुरक्षित नहीं तो कैसे रहेगा प्रदेश सुरक्षितः मोर्चा

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री के मंत्रालय में चोरी मामले में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं    

विकासनगर:  जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दो-4 दिन पहले गृह अनुभाग-3 से फाइलें चोरी होने के मामले में सरकार को पहले विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए ।

बाद में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, कहीं ऐसा न हो कि अधिकारियों ने किसी षड़îंत्र के तहत उक्त फाइलों  को गायब कर दिया हो। नेगी ने कहा कि गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के पास है, जब उनका विभाग ही सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश कैसे सुरक्षित रह सकता है।

नेगी ने हैरानी जताई कि सचिवालय जैसे सुरक्षित कार्यालय में जहां पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहती है, वहां से भी फाइल गायब होना, सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है।

मोर्चा द्वारा पूर्व में डाकपत्थर बैराज की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के मामले में मुख्य सचिव से कार्रवाई की मांग की थी, जिसको मुख्य सचिव द्वारा कार्रवाई हेतु गृह विभाग को भेजा गया था, लेकिन उस फाइल का गृह विभाग में कोई अता-पता  नही है यानि कि उक्त अनुभाग लापरवाही का अड्डा बना हुआ है।

मोर्चा सरकार से मांग करता है की साजिशध् चोरी के मामले में अधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई करें। पत्रकार वार्ता में अमित जैन, सुशील भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर मेलाधिकारी ने मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार। अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने महाकुम्भ की तैयारियों की व्यवस्थाओं की दृष्टि से चंडी टापू पर निर्मित हो रहे मीडिया सेंटर में वीवीआईपी, मीडिया व आमजन के प्रवेश को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि आनंद वन समाधि की ओर से वीवीआईपी, लालजी वाला से मीडिया व आमजन […]
अपर मेलाधिकारी ने मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण

You May Like