घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

News Hindi Samachar
देहरादून: घर में रह रही एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शहर के भंडारी बाग में घर पर  बुजुर्ग महिला कमलेश धवन अकेली रहती थी। मृतका की तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। महिला के पति की कुछ दिन पहले ही मौत हुई है, महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का काम था।  जानकारी के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर बुजुर्ग महिला की हत्या की है। घटना के अनुसार, लूट की आशंका भी जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। पुलिस ने किसी जान पहचान के व्‍यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी निवास बनाकर आवेदन करने वालों की होगी जांचः सीएम धामी

देहरादून: सचिवालय कूच में पूरे प्रदेश के सैकड़ों नर्सिंग बेरोजगारों ने हिस्सा लिया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजलवान ने बताया कि नर्सिंग की भर्ती 12 वर्षों बाद आई है। इसके लिए लोग 134 दिन लगातार एकता बिहार में धरने पर बैठे थे। तीन जनवरी 2023 को 1564 पदों पर विज्ञापन […]
फर्जी निवास बनाकर आवेदन करने वालों की होगी जांचः सीएम धामी

You May Like