घर संभल नहीं रहा और कर्मचारियों को धमकाने निकले हैं: शिवराज

News Hindi Samachar

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जबरदस्त निशाना साधा है। कमलनाथ पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि आजकल वह कर्मचारियों को धमका रहे हैं कि देख लूंगा, निकाल दूंगा, जांच करवा दूंगा। 15 महीने क्या कर रहे थे? ये धमकाने वाला अंदाज अलोकतांत्रिक और अभारतीय है। पहले कांग्रेस पार्टी देख लो, छत्तीसगढ़ की निर्वाचित सरकार दिल्ली में परेड कर रही है।
कमलनाथ जी आजकल कर्मचारियों को धमका रहे हैं!

शिवराज ने आगे कहा कि पंजाब में सिद्धू जी कुछ और ही सिद्ध कर रहे हैं। राजस्थान के हाल अलग हैं और मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता भी कह रहे हैं कि कांग्रेस में कदर ही नहीं है। कमलनाथ जी, मैडम सोनिया गांधी जी पहले घर को तो संभाल लीजिए, घर संभल नहीं रहा और कर्मचारियों को धमकाने निकले हैं।
इससे पहले शिवराज पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा था कि मैं तो शिवराज सिंह चैहान को हमेशा कहता हूं कि शिवराज जी आप मध्य प्रदेश का नाम रोशन करिए, मुंबई जाइए कलाकारी करिए, एक्टिंग करिए। आखिर में कहूंगा आप कमलनाथ और कांग्रेस का साथ मत देना पर सच्चाई का साथ देना। सच्चाई का साथ दोगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहले अपना घर ठीक करे कांग्रेसः मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कांग्रेस की बुकलेट पर पलटवार किया है। मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले अपना घर ठीक करें। बसपा को बदनाम करने की कोशिश ना करें। बसपा पैसे लेकर टिकट नहीं देती है। कांग्रेस […]
पहले अपना घर ठीक करे कांग्रेसः मायावती

You May Like