चंद्रयान-3: ‘चंदा मामा अब हमारे पास होंगे’, मुख्यमंत्री धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

News Hindi Samachar

देहरादूनः चंद्रयान-3 मिशन पर आज देश ही नहीं पूरे विश्व की नजर है। चंद्रयान-3 के सफल लेडिंग के लिए हर कोई अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। इसके साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी ​है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि इसके जरिए भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक जमाना था जब हम बचपन में पढ़ते थे, चंदा मामा दूर के, लेकिन अब हम कह सकते है कि चंदा मामा भी अब हमारे पास होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस फोर्स ने आत्महत्या करने जा रही युवती को बचाया

देहरादून: प्रेमप्रसंग टूटने के चलते आत्महत्या करने जा रही एक युवती को एसटीएफ व उधमसिंहनगर पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद बचाया जा सका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि देर रात को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है, […]
पुलिस फोर्स ने आत्महत्या करने जा रही युवती को बचाया

You May Like