चंद घंटों में पुलिस ने किया लूट का खुलासा

News Hindi Samachar
हरिद्वार: पुलिस ने चंद घंटों में लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को धर दबोचा है, जबकि एक आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि कलियर थाना क्षेत्र इमलीखेड़ा निवासी संजू सैनी पुत्र रविन्द्र सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेहवड, रुड़की के बीच गंगनहर पटरी पर दो अज्ञात बदमाशों ने उसे आतंकित करते हुए मोटरसाइकिल, पर्स, मोबाइल आदि लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशाें की तलाश शुरू की और कुछ घंटों में ही चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक आरोपित को मेहवड रोड अब्दाल साहब मार्ग से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपित मौका देखकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सलमान (22) निवासी ग्राम बेडपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार बताया। फरार आरोपित का नाम अब्दुल रहमान निवासी ग्राम मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार है। पुलिस ने सलमान के कब्जे से लूटी हुई मोटर साइकिल बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान के सिंध में मानवाधिकार हनन पर अमेरिकी संसद चिंतित

वाशिंगटन: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लगातार हो रही मानवाधिकार हनन की घटनाएं पूरी दुनिया को परेशान कर रही हैं। अब अमेरिकी संसद ने इन पर चिंता जताते हुए सिंधियों के मानवाधिकारों का सम्मान करने की मांग की है। अमेरिकी संसद में चर्चा के दौरान सांसदों ने पाकिस्तान में सिंधी […]
पाकिस्तान के सिंध में मानवाधिकार हनन पर अमेरिकी संसद चिंतित

You May Like