चिली में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

News Hindi Samachar
सैंटियागो: दक्षिणी चिली के माउले क्षेत्र में एक राजमार्ग पर हुए हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैन जेवियर, माउले क्षेत्र के आसपास एक राजमार्ग के किनारे इंजन खराब होने के कारण पिकअप वैन रुक गया और दूसरे वाहन में बैठे लोग सहायता के लिए रुके। इस दौरान कोहरे और फिसलन की स्थिति के बावजूद तेज गति से आ रहे तीसरे वाहन ने दोनों वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आठवें की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हुई। अन्य तीन घायल हुए हैं और उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सैन जेवियर अग्निशमन विभाग के सेकेंट कमांडर एनरिक कोरिया ने कहा कि दुर्घटना राजमार्ग में ‘बहुत खतरनाक’ मोड़ पर हुई। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को दिए आठ सप्ताह में लोकायुक्त की नियुक्ति के आदेश

नैनीताल: हाईकोर्ट में मंगलवार को लोकायुक्त की नियुक्ति व लोकायुक्त संस्थान को सुचारु रूप से संचालित किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने सरकार को प्रदेश में आठ सप्ताह में लोकायुक्त की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। बता दें इससे पूर्व हुई […]
हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को दिए आठ सप्ताह में लोकायुक्त की नियुक्ति के आदेश

You May Like