छापेमारी कर जानवरों की चर्बी से घी बनाने वाले पकड़े

News Hindi Samachar

रूद्रपुर: जानवरों की चर्बी से घी बनाने के काम का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप में रखा भारी मात्रा में जानवरों की चर्बी से बना नकली घी भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलभटृा पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड 18 सिरौली कला स्थित एक गोदाम से जानवरों के चर्बी से बने नकली घी को पिकअप वाहन में भरा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच तलाशी के बाद 4 लोगों को जानवर की चर्बी समेत नकली घी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम इकबाल, नईम कुरेशी, यासीन मलिक, मोहम्मद आलम हैं। चारों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस काफी एक्टिव मोड में है। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पुलभटृा पुलिस ने जनवरो की चर्बी से बने नकली घी को बरामद किया। गिरफ्तार किये गये लोग दरउ, कल्याणपुर, टांढा, चारबीघा, सिरौलीकलां आदि स्थानों पर चर्बी को गलाकर उससे निकलने वाला घी 1 हजार रुपये के हिसाब से बेचते थे। पकड़े गए माल का भाव 2 लाख 5 हजार रुपये के करीब आंका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न जगहों से पहुंचे फरियादियों ने मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके […]
कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

You May Like