जब PM मोदी की बहन से मिलीं CM योगी की बहन, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

News Hindi Samachar

देहरादून: यह एक असामान्य मुलाकात थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि देवी की दुकान पर पहुंचीं. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की छोटी बहन निजी दौरे पर ऋषिकेश पहुंचीं. नाम न छापने की शर्त पर एक सूत्र ने कहा ‘गुजरात से आए मेहमान पीएम मोदी की बहन दयानंद आश्रम में रुके थे.’

अपने पति हंसमुख और कुछ रिश्तेदारों के साथ, बसंती बेन ने करीब 2 किमी पैदल चलकर पौड़ी गढ़वाल के कोठार गांव के पास प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर और भुवनेश्वरी मंदिर के दर्शन किए. वापस जाते समय, वह शशि देवी की दुकान पर पहुंचीं. इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है. दोनों को वीडियो में गले मिलते देखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

मसूरी: शुक्रवार देर शाम मसूरी के फेमस पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट में एक पर्यटक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही वहां पुलिस टीम, फायर टीम और एसडीआर एफ पहुंची। इसके बाद युवक का रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ को युवक का शव खाई में […]
खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

You May Like