जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी

News Hindi Samachar

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल ने आज यहां बताया कि पुंछ में तड़के करीब दो बजे हमले के लिए घात लगाये जाने पता चला।

प्रवक्ता ने बताया कि दो व्यक्तियों को पुंछ के देगवार तेरवा के सामान्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार घूमते देखा गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी को गिरते हुए देखा गया और जबकि दूसरा आतंकवादी ने नियंत्रण रेखा पर वापस भागने के प्रयास में मारा गया।

भारतीय सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा अभियान अभी जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को राजौरी जिले के खवास इलाके में भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे एक आतंकवादी को चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली सेवा विधेयक राज्यसभा में आज पेश होने की संभावना

नई दिल्ली: दिल्ली सेवा विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर उनसे संसद के उच्च सदन में मौजूद रहने को कहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 बृहस्पतिवार को […]
दिल्ली सेवा विधेयक राज्यसभा में आज पेश होने की संभावना

You May Like