जिन नेताओं की सोच इतनी छोटी है, वह प्रदेश का नेतृत्व कैसे करेंगे: नड्डा

News Hindi Samachar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। नड्डा ने कोरोना वैक्सीन के बहाने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेताओं की सोच ऐसी है कि पहले वो कहते थे कि ये भाजपा की वैक्सीन है, इसे हम नहीं लगाएंगे। लेकिन आज वैक्सीन लगा रहे हैं। जिन नेताओं की सोच इतनी छोटी है, वो उत्तर प्रदेश का नेतृत्व कैसे करेंगे? ये सोचने की बात है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा का वैक्सीन बताया था और कहा था कि वह इसे नहीं लगवाएंगे। हालांकि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है।
नड्डा ने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना लागू करने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश है। वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का फायदा ये है कि उत्तर प्रदेश का कोई भी गरीब अगर किसी दूसरे राज्य में है वहां भी वो राशन ले सकता है। नड्डा ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश को पहले दंगों का प्रदेश कहते थें वो उत्तर प्रदेश आज म्ंेम व िक्वपदह ठनेपदमेे में देश में नंबर 2 स्थान पर खड़ा है। पहले उत्तर प्रदेश में इस जाति का राज है, उस जाति विशेष का राज है होता था, कभी देश और समाज का राज था ही नहीं। आज उत्तर प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास को लेकर सिर्फ योगी जी की सरकार चली है।
अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सौभाग्य योजना के तहत करीब 80 लाख घरों को बिजली मिली है और पूरे देश में 2.62 करोड़ घरों को बिजली मिली है। आयुष्मान भारत योजना के उत्तर प्रदेश में कुल 2.54 करोड़ लाभार्थी हैं, इसमें से 1.83 करोड़ लोगों ने इसका लाभ उठा लिया है। पहले की सरकारों में यूरिया लेने के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ती थी। मोदी सरकार ने नीम कोटेड यूरिया किसानों को देकर यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग रोक दी। इन विषयों की चर्चा किसानों के बीच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए विद्यालय भवनों के लिए शीघ्र धनराशि जारी करेंः डा. धनसिंह रावत

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नए विद्यालय भवनों के लिए शीघ्र धनराशि जारी करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों की समीक्षा बैठक में डॉ रावत ने विभिन्न विद्यालयों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को शीघ्र […]

You May Like