जिलाधिकारी ने केन्द्र पोषित एवं बाहय सहायतित योजनाओं की प्रगति समीक्षा

News Hindi Samachar

चमोली। जिलाधिकारी ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की बैठक लेते हुए जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाहय सहायतित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जिला योजना के तहत प्रस्तावित कार्यो तथा पिछले अवशेष कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करते निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभागों द्वारा जो भी कार्य निर्माणदायी संस्थाओं को दिए गए है उनकी स्वयं माॅनिटरिंग करें और निर्माण कार्यो की गुणवत्ता एवं समयबद्वता का पूरा ध्यान रखें। इसमें कोई भी तकनीकि समस्या हो तो संज्ञान में लाए। कहा कि जिला योजना के तहत विभागों को आवंटित अवशेष धनराशि जल्द ही अवमुक्त की जाएगी। इसलिए दूसरी किस्त का इंतजार न करते हुए प्रस्तावित कार्यो को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। ताकि समय पर प्रस्तावित कार्य पूरे हो सके। लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम व वन विभाग द्वारा पिछले अवशेष कार्यो को अभी तक पूरा न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अवशेष कार्यो को र्शीष प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। वही राज्य सेक्टर एवं केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रस्तावित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल करने को कहा। विधायक निधि, प्रधानमंत्री सड़क, जल जीवन मिशन एव ंबीएडीपी के तहत प्रस्तावित कार्यो की धीमी प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को संबधित विभागों के साथ संचालित योजनाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उनका तत्काल भुगतान कर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वही संस्कृति विभाग से कोई भी अधिकारी बैठक में उपस्थित न रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
अर्थ एवं संख्याधिकारी आनंद सिंह जंगपांगी ने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत अनुमोदित 5190.00 परिव्यय के सापेक्ष 3714.00 लाख धनराशि विभागों को अवमुक्त की गई है, जिसमें से अभी तक विभागों ने 39.42 प्रतिशत व्यय कर लिया गया है। जिला योजना के अन्तर्गत लोनिवि ने अवमुक्त धनराशि 300.00 लाख के सापेक्ष 16.51 लाख, पेयजल निगम ने 83.65 लाख के सापेक्ष 64.88 लाख, जल संस्थान ने 262.38 लाख के सापेक्ष 93.20 लाख, राजकीय सिंचाई ने 200 लाख के सापेक्ष 4.00 लाख, कृषि 300 लाख के सापेक्ष 112.75 लाख, उद्यान 335 लाख के सापेक्ष 42.63 लाख, पशुपालन 100 लाख के सापेक्ष 10.25 लाख धनराशि अभी तक व्यय की गई है। वही राज्य सेक्टर में 35.39 प्रतिशत व केन्द्र पोषित योजनाओं में 81.43 प्रतिशत धनराशि माह जुलाई तक विभागों द्वारा व्यय कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच

देहरादून। दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण लागू करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने राजधानी देहरादून में प्रदर्शन करते हुए सीएम आवास कूच किया। बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास की ओर से बढ़ रहे आंदोलनकारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। इस […]
राज्य आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच

You May Like