जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग इलाके पर संकट, कई घरों में आईं दरारें

News Hindi Samachar
चमोली: उत्तराखंड के जोशीमठ की तबाही की यादें लोग अभी भूल नहीं पाए तब तक एक और डरावनी खबर आ गई है। जिले के ही कर्णप्रयाग इलाके में बने कई घरों में दरारों की खबर सामने आईं हैं। जिसके बाद प्रशासन ने दरार वाले घरों को खाली करा दिया है। खबर के मुताबिक, अब तक 38 घरों में दरारें देखने को मिल चुकी हैं। कर्णप्रयाग के तहसीलदार सुरेंद्र देव ने कहा कि इससे 38 परिवार प्रभावित हुए हैं मकान खाली करने के बाद सभी प्रभावित परिवारों को नगर पालिका के रैन बसेरों और आईटीआई कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालात पर प्रशासन करीब से नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जाना

देहरादून: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की […]
सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जाना

You May Like