डेंगू के बढ़ते मामलों पर जनता से लिया फीडबैक

News Hindi Samachar

देहरादून: मानसून के बाद अब प्रदेश में डेगू का कहर है। प्रदेशभर मे डेंगू के मामले लगातार बढ रहे है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सर्तकता बढ़ा दी है। इस मामले में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर पहुंचकर डेंगू से पैदा होने वाली स्थिति का जायजा ले रही है।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार गुरूवार को खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे और उन्होंने गली मोहल्ले में जाकर लोगों से बातचीत की तथा डेंगू को लेकर होने वाली फॉगिंग और बीमारी के दौरान अस्पतालों में मिल रहे हैं उपचार पर जानकारी ली।

सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नालियों की सफाई और घरों में पानी जमा न होने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाये। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर गंभीर दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार काम करेंगा विभागः प्रेमचंद

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए अधिकारी सप्ताह में तीन दिन इसकी मॉनिअरिंग करेंगे और इस दौरान नो संडे नो हॉलीडे। आज यहां शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू रोग की रोकथाम के लिए निकाय स्तर पर की गई […]
डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार काम करेंगा विभागः प्रेमचंद

You May Like