तुंगनाथ के 26 अप्रैल और मद्मेश्वर के 22 मई को खुलेंगे कपाट

News Hindi Samachar
रुद्रप्रयाग : वैशाखी पर्व पर शुक्रवार को द्वितीय केदार मद्महेश्वर एवं तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथियां घोषित की गई। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 26 मई को विधि विधान से खोले जाएंगे। वहीं पंच केदार के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में वैशाखी पर्व पर भगवान मद्मेश्वर के कपाट 22 मई को आगामी छह माह के लिए भक्तों के दर्शन खोले जाएंगे। प्रतिवर्ष केदारनाथ के साथ ही द्वितीय व तृतीय केदार के कपाट खुलने व बंद होने के लिए शुभ दिन पर निश्चित होती हैं। सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार वैशाखी पर्व संक्रांति के दिन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में द्वितीय केदार मद्महेश्वर एवं मार्कण्डेय मन्दिर मक्कूमठ में तृतीय केदार तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने महासभा द्वारा आयोजित वैशाखी मेले का दीप जलाकर शुभारंभ किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी होम) पहुंचकर उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित वैशाखी मेले का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान पंजाबी महासभा द्वारा श्री धामी को पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बैसाखी पर्व की ’लख-लख […]
मुख्यमंत्री धामी ने महासभा द्वारा आयोजित वैशाखी मेले का दीप जलाकर शुभारंभ किया

You May Like