तुर्की के राष्ट्रपति ने की अल-अक्सा मस्जिद पर इजराइल के हमले की निंदा

News Hindi Samachar
अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने रमजान के दौरान अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजराइल के हमले की निंदा की है। अर्ध-आधिकारिक अनादोलू एजेंसी ने बुधवार को अंकारा में सेवानिवृत्त नागरिकों द्वारा आयोजित एक इफ्तार सभा में एर्दोगन के हवाले से कहा, अल-अक्सा मस्जिद पर हमला अस्वीकार्य है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि मुस्लिम उपासकों के खिलाफ हमला बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा, फिलिस्तीनी अकेले नहीं हैं। तुर्की इन हमलों के सामने कभी भी चुप नहीं रहेगा। बुधवार तड़के, इजराइली पुलिस ने अल-अक्सा मस्जिद परिसर पर छापा मारा और अंदर दर्जनों फिलिस्तीनी नमाजियों से भिड़ गई। झड़पों के दौरान कम से कम 12 घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र ने आज हनुमान जयंती के लिए राज्यों को दिया निर्देश

नई दिल्ली: देशभर में गुरुवार को हनुमान जयंती का जश्न मनाया जाएगा।लेकिन हाल ही में पता चला है कि श्री रामनवमी पर्व के जुलूस के दौरान कई राज्यों में हिंसक घटनाएं हुई हैं। इस संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज कुछ निर्देश जारी किए हैं। हनुमान जयंती के मौके […]
केंद्र ने आज हनुमान जयंती के लिए राज्यों को दिया निर्देश

You May Like