देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के 28 करोड़ 31 लाख स्वीकृत

News Hindi Samachar

देहरादून:  देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को रेल मंत्रालय ने 28 करोड़ 31 लाख की राशि स्वीकृत की है। केंद्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

रेल मंत्रालय की ओर से देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गई भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि 28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह जानकारी दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से और फिर 06 अगस्त 2022 को रेल मंत्री से हुई चर्चा के दौरान इसका अनुरोध किया था। धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी से की बात, जताया आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर बात कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा […]
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी से की बात, जताया आभार

You May Like