देश में कोरोना वायरस के फिर बढ़ने लगे मामले

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 796 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,93,506 हो गई है। वहीं, भारत में अभी 5,026 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। देश में 109 दिनों के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच हजार के पार पहुंची है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,795 हो गई है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोविड-19 के 5,026 उपचाराधीन मरीज हैं, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,57,685 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

You May Like