देहरादून के प्रेमनगर में विवाहित महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

News Hindi Samachar

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने फांसी लगा ली। महिला के पति मंजीत कपड़ों का व्यापार करते हैं। वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला की देवरानी वहां पहुंची तो देखा कि बेडरूम में गुरप्रीत ने फांसी लगाई हुई थी।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह उनको सूचना मिली की एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला की लाश चुन्नी से लटकी हुई मिली। मृत शरीर को नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान गुरप्रीत पत्नी मंजीत के रूप में हुई है।

महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं। मैं किसी से प्यार करने के काबिल नहीं हूं। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भिजवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बाबा रामदेव के साथ सीएम धामी ने किया योग

देहरादून: 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बाबा रामदेव के साथ सीएम धामी ने किया योग

You May Like