देहरादून में 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा शीतकालीन विधानसभा सत्र

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र अस्थाई राजधानी देहरादून में 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा। अपर सचिव विधायी महेश कौशिबा ने इस जानकारी की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, सत्र आयोजित करने की सूचना विधानसभा को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र अस्थाई राजधानी देहरादून में करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। 16 नवंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। गौरतलब है कि विधायी विभाग ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक देहरादून विधानसभा में सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास गया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है। बता दें कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में शीतकालीन सत्र आयोजित कराने की मांग विपक्ष कर रहा था, लेकिन दो निर्दलीय और एक बसपा विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीतकालीन सत्र देहरादून में कराने का आग्रह किया था। तीनों ही विधायकों ने गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र कराने का अपना सुझाव दिया था। सरकार विधानसभा के शीकालीन सत्र में अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाएगी। इसके साथ ही सत्र में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिलने वाले क्षैतिज आरक्षण का अध्यादेश, राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का संशोधन सहित कई अन्य नियमावली, रिपोर्ट और लेख प्रतिवेदन सदन में पेश किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया दून चिकित्सालय देहरादून के ओटी व इमरजेंसी भवन का लोकार्पण एवं आशा संगिनी पोर्टल का शुभारंभ

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने आज देहरादून में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध दून चिकित्सालय देहरादून के अन्तर्गत ओ.टी. व इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं 'आशा संगिनी' पोर्टल का शुभारंभ किया। बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने राजकीय दून मेडिकल […]
मुख्यमंत्री ने किया दून चिकित्सालय देहरादून के ओटी व इमरजेंसी भवन का लोकार्पण एवं आशा संगिनी पोर्टल का शुभारंभ

You May Like