देहरादून: सहसपुर मुख्य बाजार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भीषण अग्निकांड

News Hindi Samachar

देहरादून: सोमवार रात सहसपुर बाजार में भीषण अग्निकांड हो गया। सहसपुर मुख्य बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अचानक आग लग गई। किसी तरह आग पर जल्द काबू पा लिया गया। लेकिन बैंक के कुछ कंप्यूटर आग की चपेट में आ गए। आग के कुल कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। गनीमत रही कि आग लॉकर रूम तक नहीं पहुंची।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 9:20 बजे आसपास के लोगों को बैंक से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना कुछ दूरी पर स्थित सहसपुर थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी और एसएसआई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल सूचना फायर बिग्रेड को दी। खबर लगने पर बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में ताला खोला गया।

तब तक मौके पर सेलाकुई से फायर ब्रिगेड के दो दमकल भी पहुंच गए। करीब एक घंटे चले अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, कैप्टन सहित 6 लोग लापता

काठमांडू। नेपाल के मनांग एयर का एक हेलिकॉप्टर मंगलवार सुबह सोलुखुम्बु जिले के लिखुपिके ग्रामीण नगर पालिका के लमजुरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि सोलुखुम्बु से काठमांडू की ओर जा रहे हेलिकॉप्टर का सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर का कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया और […]
नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, कैप्टन सहित 6 लोग लापता

You May Like