धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह, 2022 के विस चुनाव में मिलेगा लाभ: कौशिक

News Hindi Samachar

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथों में है और निश्चित रूप से युवाओ में जोश है और उमीदें है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक माह का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है और उन्होंने एक माह में विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।
सरकार अंतिम छोर पर बैठे जरुरतमन्द तक पहुँँच रही है। विधायक, मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रो में प्रवास कर रहे है और लोगों की समस्यायें सुन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 के रोडमैप पर गंभीरता से आगे बढ़ रही है। इस माह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्णकालिक स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। भाजपा विकास और सेवा कार्यों की बदौलत जनता के बीच जाएगी। श्री कौशिक ने कांग्रेस के चिन्तन शिविर पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए विपक्ष की भूमिका भी नही अदा कर सके। कॉंग्रेस जंहा विधान सभा में खामोश रही वही जनता के बीच में भी कार्य करने में पूरी तरह असफल रही। कांग्रेस ने पूरा समय नेतृत्व की लड़ाई में व्यतीत किया और अब वह जनता का विश्वास खो चुकी है। श्री कौशिक ने कहा कि चुनाव से पहले उसके प्रपन्च का उसे कोई लाभ नहीं होने वाला है। कोरोना काल में भी जनता ने कांग्रेस की हकीकत को जाना और जब लोग परेशान थे और सभी राजनैतिक दल और सामाजिक संगठन सेवा कार्यो में लगे थे तो कांग्रेस सेवा कार्यों के बजाय धरना प्रदर्शन में मशगूल थी। कांग्रेस को महज सत्ता चाहिए, लेकिन उसे अब जनता समझ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओलंपस हाई की दिव्यांशी तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर किया स्कूल टाॅप

देहरादून। ओलंपस हाई स्कूल ने आज कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। निष्ठा चैधरी ने 98ः स्कोर करते हुए टॉप किया, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश श्रेस्ठी जैन ने 96.6ः और रोहन कुमार ने 95.8ः स्कोर किया। दसवीं सीबीएसई बोर्ड के परिणाम में 90 प्रतिशत […]
ओलंपस हाई की दिव्यांशी तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर किया स्कूल टाॅप

You May Like