धामी कैबिनेट राम लला के दर्शन को जाएगी अयोध्या

News Hindi Samachar

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि दो फरवरी को धामी कैबिनेट अयोध्या जाएगी। बुधवार को सीएम धामी ने यह निर्णय लेते हुए कहा कि सभी श्री राम मूर्ति के दर्शन के लिए एक साथ जाएंगे। सीएम ने कहा, हम सभी प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष-उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाल क्षण है।

अयोध्या में श्रीराम के बाल विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम के न्याय, नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करुणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। कहा, संतों की तपस्या, कारसेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप अयोध्या में रामलला भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधान और उपप्रधान गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली रवाना

उत्तरकाशी: केंद्र की महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल सीमावर्ती गांवों के प्रधानों और उप प्रधानों को दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उत्तरकाशी जिले से चयनित आठ गांव के प्रधान व उपप्रधान समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली […]
प्रधान और उपप्रधान गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली रवाना

You May Like