नंदीग्राम गोलीकांड के लिए जिम्मेदार लोगों को 14 साल बाद भी नहीं मिली सजा: अधीर रंजन

News Hindi Samachar

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी ने बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछा कि 2007 में नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण रोधी आंदोलन में किसानों की हत्या के लिए जिम्मेदार कितने लोगों को 14 साल बीतने के बाद गिरफ्तार किया गया और सजा दी गयी है।

कोलकाता। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी ने बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछा कि 2007 में नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण रोधी आंदोलन में किसानों की हत्या के लिए जिम्मेदार कितने लोगों को 14 साल बीतने के बाद गिरफ्तार किया गया और सजा दी गयी है। चैधरी ने पत्रकारों से कहा कि नंदीग्राम आंदोलन राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना है और उसने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का 2011 का विधानसभा चुनाव जीतने का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने पूछा, ‘‘बहरहाल, क्या नंदीग्राम आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय मिल गया है? क्या टीएमसी सरकार ने किसानों पर गोलीबारी में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की पहल की? क्या उन्हें गिरफ्तार किया गया या सजा दी गई?’’ गौरतलब है कि टीएमसी 10 नवंबर को नंदीग्राम दिवस के रूप में मनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहता हूं, यही सच्चा हिंदुत्व हैः केजरीवाल

केजरीवाल ने एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष निशाना साधा और कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटना, दंगे भड़काना और दलितों पर अत्याचार करना हिंदुत्व नहीं है, बल्कि एक इंसान को दूसरे […]
देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहता हूं, यही सच्चा हिंदुत्व हैः केजरीवाल

You May Like