नगर निगम के महापौर गौरव गोयल ने दिया इस्तीफा

News Hindi Samachar

रुड़की: उत्तराखंड शासन से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम रुड़की के महापौर गौरव गोयल ने त्यागपत्र दिया है जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए रुड़की के महापौर नगर प्रमुख पद को रिक्त घोषित किया गया है साथ ही नगर निगम रुड़की में जिलाधिकारी हरिद्वार को वित्त अधिकारी नामित किया गया है। त्यागपत्र देने के पीछे की वजह क्या है इसको लेकर राजनीति के गलियारों में चर्चा तेजी से हो रही है माना जा रहा है।

राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर पिछले काफी समय से नगर निगम के मेयर बने हुए थे जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने नगर निगम के मेयर पद से त्यागपत्र शासन को भेजा था जिसे स्वीकार करते हुए राज्य सरकार ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है इसका आधिकारिक आदेश भी जारी हो गया है आने वाले दिनों में नगर निगम मेयर पर राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदलते हुए नजर आ रहे हैं माना जा रहा है आने वाले दिनों में कोई नया नाम मेयर पद के लिए भाजपा ने आ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नदी के पुल पर बाघिन का शव मिला, मचा हड़कंप

रामनगर: ग्लोबल बाघ दिवस पर रामनगर स्थित कॉर्बेट पार्क में बाघिन का शव मिला। ढेला रेंज में सावल्दे पुल के नीचे बाघिन का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंजर ने सूचना मिलने पर वन कर्मियों की मदद से बाघिन का शव कब्जे में लिया और […]
नदी के पुल पर बाघिन का शव मिला, मचा हड़कंप

You May Like