नन्दा देवी महोसत्व शासन की कोविड गाइडलाईन के अनुसार आयोजित होगा

News Hindi Samachar

नैनीताल। आगामी 11 से 17 सितम्बर तक होने वाला नन्दा देवी महोसत्व शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाईन के अनुसार आयोजित होगा। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नन्दा देवी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।
श्री गर्ब्याल ने मेला आयोजन समिति से कहा कि गत वर्ष की भंाति नन्दा देवी महोसत्व की तैयारी करें। उन्होने कहा अभी मेला आयोजन में काफी समय है इसलिए मेले की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा एंव तैयारियां उस समय कोविड की परिस्थितियों एंव गाइडलाईन के अनुसार सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में तय की जायेंगी। प्रशासन मेला आयोजन समिति के साथ है आवश्यकतानुसार सहयोग किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, संयुक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, ईओ नगर पालिका एके वर्मा, पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड, मेला समिति के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, विमल चैधरी, गिरीश चन्द्र जोशी, देवेन्द्र लाल साह, कमलेश ढौडियाल, मुकेश जोशी मन्टू, हिमांशु जोशी, गोपाल रावत, हरीश राणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस को लगता है मोदी जी ने उनसे सीट छीन ली: जोशी

नयी दिल्ली। संसद का मानसून सत्र समाप्त हो चुका है लेकिन अंतिम दिन की घटना को लेकर विपक्षी ने सरकार पर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद 6 केंद्रीय मंत्रियों ने मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सभी आरोपों का जवाब दिया। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष […]
कांग्रेस को लगता है मोदी जी ने उनसे सीट छीन ली: जोशी

You May Like