नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान व स्वाभिमान बढ़ा: मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति आई है और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी पारदर्शिता से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को सामुदायिक केन्द्र शिव मंदिर बारीघाट, कैनाल रोड पर संकल्प दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान भारत में एक जन आंदोलन बन गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य की स्कीम जिससे गरीबों का इलाज मुफ्त में हो रहा है, ऐसी आयुष्मान भारत योजना भी उन्हीं के नेतृत्व में चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में कई सड़कों का विस्तार रेल लाइन का निर्माण कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन कर दिया है। समिति के फाइनल ड्राफ्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सरकार अपने वादों के अनुसार गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध कराने जा रही है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए राज्य में 1064 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सरकार आमजन के सुझाव पर कार्य कर विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा व समर्पण का प्रतीक है प्रधानमंत्री मोदी का जीवन: अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा व समर्पण का प्रतीक है। शाह ने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,देश के सर्वप्रिय […]
सेवा व समर्पण का प्रतीक है प्रधानमंत्री मोदी का जीवन: अमित शाह

You May Like