नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमलों में कम से कम 50 लोगों मौत

News Hindi Samachar
अबुजा:  उत्तरी-मध्य नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने दो हमलों में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ओटुक्पो की स्थानीय सरकार के प्रमुख रुबेन बाको ने बताया कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बुधवार को बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी। एक दिन पहले इसी जगह पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी। बेन्यू राज्य पुलिस और एनेनी सेवुइस ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों ने एक बाजार में आग लगा दी थी। हालांकि, सेवुइस ने बताया कि हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि दोनों हमलों के एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका है। किसी संगठन ने भी अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि स्थानीय चरवाहों ने हमले किए, क्योंकि पहले भी उत्तरी-मध्य नाइजीरिया में भूमि विवाद को लेकर किसानों के साथ उनके कई झगड़े हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य में पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा देने हेतु सम्बन्धित संभावनाएं तलाशी जाएंः मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में पर्यटन को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन से सम्बन्धित अधिक से अधिक गतिविधियां शामिल करने हेतु संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने […]
राज्य में पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा देने हेतु सम्बन्धित संभावनाएं तलाशी जाएंः मुख्य सचिव

You May Like