नालंदा के बिहार शरीफ में बीती रात झड़प, धारा 144 लागू, 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी, पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात

News Hindi Samachar
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में बीती रात झड़प हुई। बिहार शरीफ के ASI सुरेंद्र पास्वान ने बताया, बिहार शरीफ में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है। मामले में जांच की जा रही है। शशांक शुभंकर (जिलाधिकारी, बिहार शरीफ, नालंदा) ने बताया कि रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्नित कर 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है। आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं। उधर, बिहार पुलिस ने बताया कि रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट की घटना की जानकारी मिली। एक स्कूटी भी बरामद हुई है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह सांप्रदायिक घटना नहीं लगती। रोहतास पुलिस के मुताबिक, रोहतास में एक निजी संपत्ति पर अवैध विस्फोटकों को संभालने के दौरान 6 व्यक्ति घायल हो गए। फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर जांच कर रही है। दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। धर्मेंद्र कुमार (सासाराम डीएम) ने बताया कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ। घायलों को BHU अस्पताल रेफर किया गया है। हम अभी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। धमाके का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य में विकासात्मक परियोजनाओं पर जोर देते हैं मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को राज्य सचिवालय में मजबूत उत्तराखंड@25 थीम के तहत चल रही तैयारियों की समीक्षा की। सीएम धामी ने सशक्त उत्तराखंड@25 के तहत विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2025 के लक्ष्य के संबंध में जो भी कार्य […]
राज्य में विकासात्मक परियोजनाओं पर जोर देते हैं मुख्यमंत्री धामी

You May Like