नितिन गडकरी से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दिया मसूरी में टनल के शिलान्यास का निमंत्रण

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवम् सुधारीकरण किये जाने का अनुरोध किया।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गड़करी को अवगत कराया कि देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग, जो देहरादून- मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। चूँकि पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष भर सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवम्बर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने से देहरादून मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और सैलानियों एवं श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। जिसपर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई की जायेगी।

इसके अतिरिक्त, मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग 03 किलोमीटर लम्बी टनल के शिलान्यास करने हेतु केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री गड़करी ने शीघ्र ही टनल के शिलान्यास के लिए उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, टनकपुर और रामनगर में रेल सेवाएं शुरू करने का अनुरोध

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट करी। मुख्यमंत्री ने टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा और दिल्ली- रामनगर के मध्य शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किए जाने के अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे […]
रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, टनकपुर और रामनगर में रेल सेवाएं शुरू करने का अनुरोध

You May Like