नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने कहा, उनकी पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलने पर पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं। उनका नाम नहीं। केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर (PMML) प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी कर दिया है। 14 अगस्त से नया नाम आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है।

कांग्रेस ने इस बदलाव को लेकर पहले ही केंद्र की नीतियों पर हमला बोला था। कांग्रेस ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

दो दिनों की लेह-लद्दाख की यात्रा पर रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुल निर्माण के चलते 5 सितंबर आवाजाही  बंद

उत्तरकाशी: तिलोथ में निर्माणाधीन 42 मीटर स्पान का मोटर पुल निर्माण के चलते 16 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध रहेगी। 5 सितंबर के बाद पुल को पैदल आवाजाही के लिए खोला जाएगा‌। वाहनों की आवाजाही अक्टूबर माह से शुरू हो पाएगी। इस पुल का […]
पुल निर्माण के चलते 5 सितंबर आवाजाही  बंद

You May Like