पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

News Hindi Samachar

हरिद्वार: पतंजलि में बाहर से आए एक मरीज ने वैलनेस सेंटर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, पत्नी मानसिक रूप से बीमार पति का इलाज कराने मैनपुरी से आई थी। पतंजलि के सिक्योरिटी ऑफिसर की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने तीन मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पता चला कि पतंजलि योगपीठ में एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी राजीव कुमार उम्र 42 वर्ष का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था।

उनकी पत्नी उसका इलाज कराने पतंजलि आई थी। शुक्रवार की सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मरीज के कई साल से दिमागी रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है। स्वजन अक्सर उसे इलाज कराने पतंजलि योगपीठ लेकर आते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में कमांडो की तर्ज पर होमगार्ड की महिला जवान होगी प्रशिक्षित

देहरादून: प्रदेश में होमगार्ड जवानों को भी पुलिस की तर्ज पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पुरुष व महिला जवानों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग में पहले जवानों को थ्री नाट थ्री का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन अब थ्री नाट थ्री को विभाग […]
उत्तराखण्ड में कमांडो की तर्ज पर होमगार्ड की महिला जवान होगी प्रशिक्षित

You May Like