पत्रकार को ‘अवैध रूप से हिरासत’ में रखे जाने की जांच कराएं डीजीपी: मानवाधिकार आयोग

News Hindi Samachar

समाचार पोर्टल चलाने वाले पाठक को अहमदाबाद पुलिस ने दो अक्टूबर को हिरासत में लिया था जब वह महात्मा गांधी की जयंती पर एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए गांधी आश्रम जा रहे थे।

अहमदाबाद। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुजरात के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि भोपाल के एक पत्रकार को दो अक्टूबर को पुलिस द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में रखने की जांच की जाए। मानवाधिकार आयोग ने गैर सरकारी संगठन ‘ह्यूमन राइट्स डिफेंडर अलर्ट-इंडया’ की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर निर्देश दिया।

एनजीओ ने भोपाल के पत्रकार और कार्यकर्ता राकेश पाठक को कथित तौर पर अवैध रूप से ‘‘अपहरण करने’’और हिरासत में रखे जाने की शिकायत की थी। एनएचआरसी ने चार हफ्ते के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। समाचार पोर्टल चलाने वाले पाठक को अहमदाबाद पुलिस ने दो अक्टूबर को हिरासत में लिया था जब वह महात्मा गांधी की जयंती पर एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए गांधी आश्रम जा रहे थे। पुलिस को आशंका थी कि वह किसी मुद्दे पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दो बार अवैध रूप से हिरासत में लिया गया–एक बार होटल के कमरे में और बाद में गांधी आश्रम में। एनएचआरसी के आदेश में कहा गया है कि जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक से नीचे के अधिकारी द्वारा नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं मीडिया इकाइयांः ठाकुर

सरकारी बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों जनहित में कई नीतिगत निर्णय किए हैं जिन्हें प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यमों से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जाना चाहिए। जयपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंत्रालय की विभिन्न मीडिया […]
केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं मीडिया इकाइयांः ठाकुर

You May Like