पापा से मॉडल बेटी ने कहा, आखिरी बार मेरा चेहरा देख लो, फिर लगा दी होटल की छठीं मंजिल से छलांग

News Hindi Samachar

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शनिवार रात एक महिला ने कथित तौर पर एक होटल की छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला की पहचान गुनगुन उपाध्याय के नाम से हुई जो एक फैशन मॉडल है और जोधपुर शहर की रहने वाली है। शनिवार को वह उदयपुर से जोधपुर लौटी थी। उसी रात उसने जोधपुर के रतनाडा इलाके में होटल लॉर्ड्स इन की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। छत से कूदने से पहले, गुनगुन ने कथित तौर पर अपने पिता को फोन किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। गुनगुन ने अपने पिता से कहा कि वह उसका चेहरा आखिरी बार देख ले।

गुनगुन के पिता, गणेश उपाध्याय ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद लड़की को होलट में ट्रेक किया गया। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही गुनगुन ने होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी थी।

गुनगुन को अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसके पैर और छाती में फ्रैक्चर है। उसका काफी खून बह गया था जिसके कारण डॉक्टर लगातार खून चढ़ा रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने कहा कि गुनगुन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है और उसके होश में आने के बाद ही उसके कृत्य के पीछे का कारण पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन, सभी सांसद संसद को गंभीरता से चलने दें, चुनाव आते-जाते रहेंगे

नयी दिल्ली। बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने प्रेस को संबोधित किया। पीएम मोदी विपक्ष से अपील की कि वह सदन को सुचारू रूप से चलने दे। वह हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं लेकिन सदन की गरीमा को बनाये रखते हुए। उन्होंने कहा कि चुनाव […]
बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन, सभी सांसद संसद को गंभीरता से चलने दें, चुनाव आते-जाते रहेंगे

You May Like