पीएम मोदी किया रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

News Hindi Samachar

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास और वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन है। भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक है। कितना उज्जवल है। इसका प्रतिबिंब भोपाल के इस भव्य रेलवे स्टेशन में जो भी आएगा, उसे दिखाई देगा।

भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। 100 करोड़ से बने रेलवे स्टेशन की उन्हें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद बाद प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड क्लास स्टेशन रानी कमलापति का लोकार्पण किया।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास और वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन है। भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक है। कितना उज्जवल है। इसका प्रतिबिंब भोपाल के इस भव्य रेलवे स्टेशन में जो भी आएगा, उसे दिखाई देगा। भोपाल के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का सिर्फ कायाकल्प नहीं हुआ है, बल्कि गिन्नौरगढ़ की रानी का नाम जुड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि रानी कमलापति का नाम जुड़ने से गोंड गौरव भारतीय रेलवे से जुड़ा है। एक जमाना था, जब रेलवे के प्रोजेक्ट को ड्राइंग बोर्ड से जमीन पर उतरने में सालों साल लग जाते थे। मैंने पिछले दिनों समीक्षा की तो एक प्रोजेक्ट 40 साल से कागजों पर है। अब यह काम भी मुझे ही करना पड़ेगा, मैं करूंगा, यह भरोसा देता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 साल पहले तक जिसका भी पाला भारतीय रेल से पड़ता था, वो भारतीय रेल को ही कोसते हुए ज्यादा नजर आता था। स्टेशन पर भीड़ भाड़ गंदगी। खाने-पीने की असुविधा। ट्रेन में गंदगी। सुरक्षा की भी चिंता रहती थी। लोग चेन लेकर बैग में ताला लगाते थे। दुर्घटना का भी डर रहता था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि स्टेशनों में स्टेशन, रानी कमलापति स्टेशन। उन्होंने कहा कि भोपाल मेट्रो को रानी कमलापति स्टेशन से इंटीग्रेट किया जाएगा।

आपको बता दें कि स्टेशन का सुधार जुलाई 2016 में शुरू किया गया था और 2017 में तीन साल की समय सीमा के साथ काम शुरू हुआ। आधुनिक स्टेशन में कई विशेषताएं हैं जैसे आगमन और प्रस्थान के आधार पर यात्रियों का अलगाव। इससे एयरपोर्ट की झलक मिलती है खासकर वेटिंग एरिया जहां एक बार में हजारों लोग ठहर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियंसशिप 2021 में दिल्ली की छात्राओं ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

नैशनल प्रतियोगिता में सब जूनियर गर्ल्स में वैष्णवी कुमारी ,अफीफा अर्शद,मुस्कान भगत,यिशिका मुंजाल व अवनी जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया वहीं अनुष्का अग्रवाल,प्रिंसी कुमारी,श्रेया अग्निहोत्री, अमूल्या जिंदल और आरुषी तिवारी ने छठा स्थान हासिल कर दिल्ली का गौरव बढ़ाया। नयी दिल्ली।ं ओडिशा में नेशनल योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 11 […]
नैशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियंसशिप 2021 में दिल्ली की छात्राओं ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

You May Like