पीओके वापस लेना सरकार के एजेंडे में होना चाहिए : हरीश रावत

News Hindi Samachar

देहरादून: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर संवेदनशील के साथ-साथ भारत के लिए भावनात्मक मुद्दा भी है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत पीओके का जिक्र कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। हरीश रावत ने पीएम मोदी को पीओके की याद दिलाकर कहा, पीओके वापस लेना हमारा कर्तव्य है, कांग्रेस सरकार के दौरान संसद में इसके बारे में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा, पीओके वापस लेना मोदी सरकार के एजेंडे में होना चाहिए। वर्तमान में पाकिस्तान कमजोर स्थिति में है, हमें पीओके वापस लेना चाहिए। बता दें कि भारत की संसद में भी पीओके पर कई बार बयान दिया जा चुका है। सत्ता पक्ष की तरफ से भी कई सांसदों ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का अंग होगा, वो दिन बहुत दूर नहीं है। सेना के कई शीर्ष अधिकारियों को भी ये कहते सुना जा चुका है कि सेना मुस्तैद और कार्रवाई के लिए तैयार है। सैन्य टुकड़ी सरकार के निर्देश का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, जमने लगे झरने व नदियां

चमोली : दिसंबर की शुरूआत के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। बीते दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी हुई, जिसका असर मैदानों तक में महसूस किया जा रहा है। पर्वतीय जिलों में लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले […]
उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, जमने लगे झरने व नदियां

You May Like