प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लकेर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदान तक ठंड में इजाफा कर दिया है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के ऊंंचाई वाले इलाकों केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। जिस कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा लुढ़क गया। आज सुबह तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। जहां एक ओर केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई है तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में भी बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से इसके लिए आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कुछ उच्च पर्वतीय इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने, बोले सफलता मिलने की उम्मीद

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के लिए शुरू बचाव अभियान के 17 वें दिन आज (मंगलवार) सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा, लगभग 52 मीटर काम हो चुका है (पाइप डाला गया है)। […]
मुख्यमंत्री पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने, बोले सफलता मिलने की उम्मीद

You May Like