प्रधानमंत्री ने इलाबेन भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता इलाबेन भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और युवाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को याद किया। प्रधानमंत्री ने गुजराती में ट्वीट किया, “इलाबेन भट्ट के निधन से दुखी हूं। युवाओं के बीच महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।” उल्लेखनीय है कि गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को इला भट्ट का निधन हो गया। वे 89 वर्ष की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द को अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आजाद हिन्द फौज के महानायक शहीद केसरी चन्द जौनसार भावर के साथ ही सभी उत्तराखण्डवासियों के गौरव है। वीर शहीद केसरी चन्द युवा समिति को शहीद केसरी चन्द […]
मुख्यमंत्री धामी ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द को अर्पित की श्रद्धांजलि

You May Like