प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने पर युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को दी बधाई

News Hindi Samachar
बर्मिंघम: ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है। युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में कुल 300 किग्रा (स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) भार के साथ स्वर्ण पदक जीता है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है। जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई, जिन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया है। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपार गौरव और यश हालिस किया है। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि भारत राष्ट्रमंडल खेल-2022 में अब तक पांच पदक जीत चुका है। ये सभी पदक भारोत्तोलन में ही आए हैं। जेरेमी लालरिनुंगा और मीराबाई चानू ने स्वर्ण, बिंद्यारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मांगे राम अग्रवाल का संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल ने संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। वे इस क्षेत्र के अंतिम छोर पर खड़े लोगों को हमेशा आगे लाने का कार्य किया। रविवार को आशीर्वाद वाटिका, डोईवाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व.हरज्ञान चंद अग्रवाल सरस्वती शिशु […]
मांगे राम अग्रवाल का संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा : मुख्यमंत्री धामी

You May Like